कैबिनेट मंत्री सकलेचा के निर्देश पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के दल ने देहपुर के पास चांदेड़ा (रेहटा )मे प्रस्तावित डैम स्थल का किया निरीक्षण

निर्मल मूंदड़ा September 4, 2021, 8:34 pm Technology

रतनगढ़। जावद क्षेत्र के विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के लघु मध्यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा गत दिनों स्थानीय रतनगढ़ डाक बंगला परिसर में जिले के अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक रखी। जिसमें क्षेत्र के आसपास खेतो की सिंचाई हेतु जिन स्थानों पर नदी, तालाब अथवा नालों पर पानी को रोककर सिंचाई के साधन सुविधाएं बढ़ाई जा सकें। ऐसे स्थलों का चयन किया गया और उसके सर्वे करवाने का निर्णय लिया गया।वहां पर भविष्य में डैम बनाए जाकर पानी को रोकने के प्रयास की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत देहपुर के पास हल्का नंबर 27 में चांदेड़ा के पास भगवानपुरा क्षेत्र डिकैन की ओर से आने वाले जंगलों के ऊपर एक बड़े नाले पर (रहटा)नामक स्थान पर एक बड़ा डैम बनाया जा सकता है। उक्त स्थल का जल संसाधन विभाग के जिला अधिकारी जे.एस.डाबर,जल संसाधन विभाग के एसडीओ जावद जै.सी.चौहान, विभाग के आमीन विजय नागोरी आदि अधिकारी कर्मचारियों के दल ने पूरे क्षेत्र में घूमकर प्रस्तावित डैम के निर्माण स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। इसमें कितनी क्षमता मे पानी भर सकता है,डूब क्षेत्र में कितनी जमीन आएगी, कितनी वन विभाग एवं राजस्व की जमीन प्रभावित होगी।डैम बनाए जाने पर लंबाई चौड़ाई और कितने क्षेत्रफल मे जगह घेरेगा। बांध निर्माण के बाद क्षेत्र के किसानों को इसके बन जाने के बाद कितना फायदा या नुकसान होगा। निरीक्षण के पश्चात जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने उक्त स्थल को डैम के लिए उपयुक्त माना। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित डैम की योजना डीपीआर शीघ्र ही माननीय कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को बनाकर दी जावेगी। प्रस्तावित स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के दल के साथ में नगर परिषद के रतनगढ़ के निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कैलाश सुथार,बलजीत सिंह (काका) सरदार आदी भी साथ रहे।जैसे ही क्षेत्र के किसानों को जल संसाधन विभाग के दल के निरीक्षण की जानकारी प्राप्त हुई सभी ने हर्ष व्यक्त किया क्षेत्र के ग्रामीणों एवं किसानों के अनुसार यदि यह डेम स्थान पर स्वीकृत होकर बनता है तो हमेशा के लिए क्षेत्र के पेयजल की समस्या के निदान के साथ ही देहपुर, चांदेड़ा, रघुनाथपुरा, डांगजर, नीम का खेड़ा, गरवाडा,आलोरी, खजूरिया, लुहारिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों किसानों को अपनी कृषि की भूमि को सिंचित करने की समस्याओं से निजात मिलेगी। क्षेत्र के हजारों किसानों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रस्तावित डैम के सर्वे के साथ ही इसको शिघ्र ही स्वीकृत कर निर्माण किए जाने की मांग की।

Related Post