भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार पहुंचे पूर्व विधायक दुलीचंद जैन के निवास पर, पुछी कुशलक्षेम

Neemuch headlines September 2, 2021, 9:20 pm Technology

सिंगोली। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार गुरूवार को सिंगोली पहुंचे ओर जिले के सबसे वरिष्ट एवं पूर्व विधायक दुलीचंद के निवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पुछी ओर पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए विस्तृत चर्चा की। पूर्व विधायक जैन के परिजनो ने भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार सहित सभी का स्वागत अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार के साथ जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, जिला कोषाध्यक्ष विनीत सेठिया, सचिव सतिश व्यास,सह कार्यालय मंत्री उमेश किलोरिया, कैलाश पुरोहित, शिवम राजपुरोहित, हरिश शर्मा, आदित्य लसोड़, सुगन लाल धाकड़ आदि उपस्थित थे।

Related Post