Latest News

फसल नुकसानी को लेकर मुख्यमंत्री मंत्री से मिले मनासा विधायक मारू, की सर्वे की मांग

Neemuch headlines September 1, 2021, 9:20 pm Technology

मनासा। विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने भोपाल प्रवास के दौरान आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भेंट की। इस दौरान उन्होंने फसल नुकसानी के सर्वे की मांग को लेकर अपना पत्र भी सौंपा। ताकि किसानों को नुकसान की क्षति पूर्ति हो सके। मनासा विधानसभा में इस वर्ष अतिवृष्टि, खराब मौसम एवं वायरस के प्रकोप के कारण सोयाबीन की फसल में अफलन की स्थिति निर्मित हो गई हैं। इस सबंध में विधायक मारू को किसानों द्वारा भी विधानसभा क्षेत्र में ज्ञापन प्राप्त हुए। इस संबध में विधायक मारू ने जिला स्तर पर कलेक्टर ओर कृषि विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की थी। ताकि समय रहते फसल नुकसानी का सर्वे हो ओर किसानों को नुकसान की क्षति पूर्ति हो जाए। विधायक मारू वर्तमान में भोपाल प्रवास पर है। उन्होंने सोयाबीन की फसल में अफलन की स्तिथि को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भेंट की ओर राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम के माध्यम से खेतों के सर्वे एवं निरीक्षण की मांग की। विधायक मारू ने अपने पत्र में बताया अतिवृष्टि, खराब मौसम एवं वायरस के प्रकोप के कारण सोयाबीन की फसल में अफलन की स्थिति निर्मित हो गई हैं। इस सबंध में मुझे किसानों द्वारा आवेंदन देकर भी अवगत कराया गया हैं। इस स्थिति में राजस्व एवं कृषि विभाग के माध्यम से खेतों का निरीक्षण अथवा सर्वे की आवश्यकता है ताकि किसानों को हुए नुकसान की क्षति पूर्ति हो सके। इस पर मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई की बात कहीं है। विधायक मारू ने कहा भाजपा सरकार किसानों की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों को पीएम एवं सीएम सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। किसानों का फ़सल बीमा का लाभ दिया जा रहा है। सोयाबीन की फसल में अफलन की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। जल्द खेतो का सर्वे होगा ओर नुकसानी का आंकलन किया जाएगा।

Related Post