रतलाम। रतलाम के ठिकाना कंसेर में आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह जी की मूर्ति का अनावरण किया गया जिसमे मुख्य अतिथि श्री राष्टीय राजपूत करणी सेना प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष, पिंटु पेटलावद, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरिराज सिंह धंधोड़ा, पुखराज सिंह जवासा, सहित बड़ी संख्या में नीमच मन्दसौर और रतलाम जिले के समस्त ठिकानों से उपस्थित ग्रामवासियों की उपस्थिति में मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम हुआ।
साथ ही संघठन को और मजबूती प्रदान करने हेतु कार्यकारणी का विस्तार किया गया जिसमे कू. बालू सिंह राठौर ठिकाना कंसेर को रतलाम जिला महासचिव के पद पर मनोनित किया गया, साथ ही ठाकुर नरेंद्र सिंह राठौर ठिकाना कंसेर को पिपलोदा तहसील उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।