नीमच। चावला कॉलोनी स्थित बालाजी मंदिर पर जन जागरण सर्व समाज के तत्वाधान में आयोजित हो रहे 31 संगीतमय सुंदरकांड व कोरोना योद्धा सम्मान की श्रृंखला में 13 वा आयोजन मंगलवार शाम 4:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजनकर्ता पं शैलेष जोशी ने बताया की उक्त धार्मिक व जन कल्याण के आयोजन में संत श्री राममोहन शरण महाराज करंट बालाजी नीमच का विशेष सानिध्य रहेगा। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा महेंद्र भटनागर,नीमच सिटी थाना प्रभारी करणी सिंह शक्तावत एवं युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव संदीप राठौर, भागवताचार्य पं दशरथ शर्मा, विशिष्ठ अथिति वाल्मीकि समाज राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेश कल्याणी, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामूराम डागर, मेघवाल समाज तहसील अध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल, वरिष्ठ साहित्यकार प्रमोद रामावत, वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा, मंदिर समिति अध्यक्ष राजेश बैरागी, आदि अतिथियों द्वारा क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र व मास्क भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।