Latest News

अखिल भारतीय सौंधिया राजपूत समाज का जिला स्तरीय केरियर मार्गदर्शन एवम प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

Neemuch headlines August 28, 2021, 10:27 pm Technology

नीमच। अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज का जिला स्तरीय केरियर मार्गदर्शन एवम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बोरदिया कलां में किया गया। जिले से आये कॅरियर काउंसलर द्वारा छात्रों को 10 वी व 12 के बाद किस प्रकार से विषय चयन, रोजगार उन्मुखीकरण वाले कोर्स करना, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने आदि के बारे में विस्तृत जानकारी काउंसलर द्वारा दी गयी। पशुपालन विभाग के डॉ राजेश पाटीदार मनासा द्वारा बच्चो को जीवन मे बेहतर रूप से अपने को साबित करने, अच्छी शिक्षा के माध्यम से केरियर बनाने के गुर सिखाए गए और बातें की गई। कोचिंग संचालक मांगूसिंह बोराना नीमच द्वारा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के बारे में जानकरी दी गयी। प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में कक्षा 12 व 10 में बालक ओर बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय तृतीय को सम्मान स्वरूप नकद राशि राशि और प्रमाण पत्र, मैडल सोंधिया राजपूत समाज के प्रदेश व जिला पदाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा जिलाध्यक्ष कमलसिंह पँवार पटवारी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सज्जन सिंह भाईजी नीमच, युवा प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह तँवर, वरिष्ठ जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह, महासचिव अनिल सिंह परिहार, नीमच प्यार सिंह, बलवंत सिंह , जिला सचिव मुकेश सिंह हितर सिंह, उदय सिंह, पदम् सिंह यशवन्त सिंह, भोंन सिंह, प्रहलाद सिंह, दिलीप सिंह एवं सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह चौहान RD द्वारा दी गयी।

Related Post