नमो ग्रुप महिलामोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला समानता दिवस पर शहीद पार्क में किया पौधरोपण।

Neemuch headlines August 27, 2021, 5:42 pm Technology

नीमच। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण एक महत्वपूर्ण कड़ी है पौधों से हमें ऑक्सीजन रूपी प्राणवायु की संजीवनी औषधि मिलती है। हम पौधों को हमारी संतान की तरह संरक्षण दे तो वह दिन दूर नहीं जब नीमच क्षेत्र हरियाली वाला क्षेत्र बन जाएगा।पर्यावरण से वातावरण शुद्ध होता है। और शुद्ध वातावरण स्वस्थ मनुष्य के लिए आवश्यक होता है यह बात महिलामोर्चा नीमच जिला प्रभारी आशा शर्मा ने कही। वे नमो ग्रुप फाउंडेशन की नगर अध्यक्ष दीपा कनिक के नेतृत्व में शहीद पार्क नीमच सिटी में शाम को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बोल रहे थी। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने से उद्यान तो बनता ही है साथ ही पौधारोपण भारतीय संस्कृति की सभ्यता का प्रतीक भी है। नगर अध्यक्ष दीपा कनिक ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा भारतीय संस्कृति की रक्षा है। पर्यावरण बिना मानव जीवन स्वस्थ नहीं रह सकता है इसलिए पौधारोपण सभी को करना चाहिए, नगर महामंत्री नेहा अम्ब ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति में पौधों को देवी देवताओं के रूप में पूजा की जाती है जो पूरे विश्व में कहीं नहीं होती है। शहीद पार्क में विभिन्न प्रजातियों के फल फूल के 11 पौधे सभी सदस्यों ने अलग-अलग स्थानों पर लगाएं और इनकी देखभाल का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर नीमच जिला प्रभारी आशा शर्मा, महिलामोर्चा नगर अध्यक्ष दीपा कनिक, नगर अध्यक्ष योगेश बामनिया, महिलामोर्चा नगर महामंत्री नेहा अम्ब, आई टी सेल प्रभारी अजय जैसवार, राहुल खराड़ी, शुभम नामदेव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post