वैक्सीन महाअभियान के लिए विधायक मारू ने की आम जनता से अपील

Neemuch headlines August 24, 2021, 5:47 pm Technology

मनासा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में 25 व 26 अगस्त को मध्यप्रदेश में वैक्सीन महाअभियान का द्वितीय चरण

आयोजित किया जा रहा है, मनासा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने वैक्सीन लगाने के लिए सभी से अपील की है। उन्होंने कहा मनासा विधानसभा सहित जिले की सामाजिक, व्यापारिक, स्वयंसेवी, राजनीतिक अन्य संगठन वैक्सीन महाअभियान में बढ़ चढ़कर भाग ले ओर सभी को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है 25 व 26 अगस्त को प्रथम के साथ दूसरा टिका भी लगाया जाएगा। जिन्हें दूसरा टिका लगाना है नजदीकी केंद्र पर पहुँच वैक्सीन लगाकर जीवन सुरक्षा चक्र प्राप्त करें व जिन्होंने अभी तक पहला टिका नही लगाया है वह भी इस महाअभियान में शामिल होकर वैक्सीन लगा ले। जितना जल्दी हम वेक्सिनेशन करवा लेंगे उतनी ही जल्दी से हम इस महामारी से दूर हो जाएंगे। वैक्सीन सुरक्षा कवच है। इसलिए सभी वैक्सीन लगाकर अपने आप को सुरक्षित करे। स्वयं भी वैक्सीन लगाए और दूसरों को भी प्रेरित करे।

Related Post