सकल ब्राह्मण समाज सिंगोली द्वारा श्रावणी कर्म कर हवन यज्ञ किया गया

प्रदीप जैन August 22, 2021, 5:02 pm Technology

सिंगोली! श्रावणी उपाकर्म ब्राह्मणों का सबसे बड़ा पर्व है। वैदिककाल से ब्राह्मण पवित्र नदियों व तीर्थ के तट पर आत्मशुद्धि का यह उत्सव मनाते आ रहै है, पर वर्तमान समय में ब्राह्मण वैदिक श्रावणी की परंपरा को भूलते जा रहे हैं लेकिन सिंगोली नगर के सकल ब्राह्मण समाज के बन्धुओ द्वारा वर्षो से चली आ रही परम्परा को अभी भी निरन्तर निभा रहे है प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सभी समाजजन नगर के बोहरा जी के घाट पर पँहुच कर समाज के विद्वान पंडित कैलाश चन्द्र शर्मा के सानिध्य में श्रावणी कर्म कर अपने पितरों को तर्पण किया श्रावणी कर्म के पश्चात गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के चारभुजा लक्ष्मीनाथ मंदिर पर हवन यज्ञ किया गया इस अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के संयुक्त सचिव व नगर सभा अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा नीमच जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा समाज के वरिष्ठ जन ओंकार लाल शर्मा ,बंसी लाल शर्मा, जगदीश चंद्र तिवारी, सुधीर शर्मा ,जगदीश शर्मा, नवीन शर्मा ,शंभू लाल शर्मा, संदीप शर्मा ,राधेश्याम तिवारी, पप्पू तिवारी, हिमांशु शर्मा, विनय शर्मा, लोमेश शर्मा, सुभाष शर्मा, पवन शर्मा आदि समाज जन उपस्थित थे।

Related Post