केबीनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने सिंगोली तहसील क्षैत्र मे दौरा किया

Neemuch headlines August 21, 2021, 10:40 am Technology

भूतेश्वर महादेव मे जलाभिषेक तो कदवासा मे किया पंचायत भवन का लोकार्पण

सिंगोली। मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री एवं क्षैत्रिय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा शुक्रवार को सिंगोली तहसील क्षैत्र के अनेक गांवो का दौरा कर आम जन से हुए रूबरू। मंत्री सकलेचा शुक्रवार सुबह 11 बजे सिंगोली डाक बंगले पर पहुंचे और स्थानीय कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनते हुए क्षैत्र विकास पर चर्चा की। इसके पश्चात केबिनेट मंत्री स्थानीय प्राचीन मंदिर भूतेश्वर महादेव पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करके क्षैत्र एवं प्रदेश मे सुख शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। भोलेनाथ के जलाभिषेक कार्यक्रम के पश्चात मंत्री सकलेचा ने सिंगोली तहसील क्षैत्र के झराड़, पटियाल, फुसरियां, बड़वदा, देवीपुरा, कदवासा, रेतपुरा, माहुपुरा, सेहणातलाई, राजपुरा, झांतला सहित अनेक गांवो का तुफानी दौरा किया और आम जन ओर पार्टी कार्यकर्ताओ से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। दौरे के दौरान मंत्री सकलेचा ने ग्राम कदवासा मे ग्राम पंचायत द्वारा 22 लाख रुपए की लागत से बने नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया । ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम मे बोलते हुए सकलेचा ने भाजपा नीत केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओ की जानकारी समारोह मे उपस्थित लोगो को देते हुए जावद विधानसभा क्षैत्र मे विकास की कोई कमी नही रखने की बात कही। आज के इस दौरा कार्यक्रम मे जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, महामंत्री पारस जैन, राधेश्याम मेघवंशी, उपाध्यक्ष मोती लाल धाकड़, सरपंच सुगन लाल धाकड़, सासंद प्रतिनिधी राजकुमार मेहता, भाजपा नेता हरीश शर्मा, सुनिल सोनी, सुनिल चौधरी, हिम्मत सिंह, कौशल व्यास, राजकुमार व्यास, चुन्नीलाल लुहार, शम्भू लाल सुतार, प्रकाश सोनी, आदी कार्यकर्ता साथ थे।

Related Post