कृषि विश्‍वविद्यालय ग्‍वालियर के निदेशक डा.उपाध्‍याय द्वारा, कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच का भ्रमण

NEEMUCH HEADLINES August 20, 2021, 5:26 pm Technology

नीमच! कृषि विश्‍वविद्यालय ग्‍वालियर के निदेशक डा.एस.एन.उपाध्याय द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच में भ्रमण किया गया। निदेशक के आगमन पर कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख द्वारा केन्द्र के वैज्ञानिक एवं अधिकारियों एवं विभिन्न लाईन डिपार्टमेन्ट कृषि विभाग, आत्मा, उद्यानिकी, पशुपालन, मृदा परीक्षण, मत्स्यकीय के जिला अधिकारियों एवं जिले के कृषकों का परिचय कराया।

साथ ही केन्द्र की विशेष उपलब्धियों एवं प्रदर्शन इकाईयों का डिटेल्स बताते हुए संस्था के मेनडेटरी कार्यो की जानकारी दी। इस भ्रमण के दौरान डा.उपाध्याय ने केन्द्र पर लगी विभिन्न प्रदर्शन इकाईयों जैसे वर्मी कम्पोस्ट युनिट, डेयरी, किचन गार्डन, कृषि मौसम वेधशाला, पोल्ट्री, शेडनेट हाउस, पॉलीहाउस, मसाला प्रसंस्करण युनिट, फसल, औषद्यीय एवं मसाला फसल के संग्रहालय आदि का अवलोकन किया। केन्द्र के वैज्ञानिकों, लाईन डिपार्टमेन्ट के अधिकारियों एवं जिलें के प्रगतिशील कृषकों से चर्चा की। एवं केन्द्र के लाईन डिपार्टमेन्ट एवं जिलें के प्रगतिशील कृषकों के साथ अच्छे तालमेल की प्रशंसा की। साथ ही 19 अगस्त 2021 को विश्‍वविद्यालय ने अपना 13 वां स्थापना दिवस मनाया जिसमें जिले के युवा कृषक श्‍यामसुन्दर कारपेन्टर गांव भाटखेड़ी को कृषक फैलो सम्मान से सम्मानित किया गया था।

ज्ञात हो कि विश्‍व विद्यालय के अंतर्गत कुल 21 कृषि विज्ञान केन्द्र कार्य करते है जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच द्वारा अनुसंषित आवेदन श्‍यामसुन्दर कारपेन्टर गांव भाटखेड़ी को यह सम्मान उनके कृषि के क्षेत्र विशेष कर औषद्यीय एवं मसाला फसलों में विविधिकरण एवं प्रसंस्करण में उल्लेखनीय एवं अभिनव कार्य करने हेतु दिया गया। कारपेन्टर सतत् कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच के सम्पर्क में रहे एवं आर्या योजनांतर्गत इन्होने औषद्यीय एवं मसाला फसलों के प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। निदेशक विस्तार सेवाएं, डा.उपाध्याय ने श्यामसुंदर कारपेन्टर से भी चर्चा की एवं अन्य किसानों का कारपेन्टर का उदाहरण देते हुए कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

Related Post