Latest News

किसानों के खेतों में फसल में अफलन, क्षेत्रीय विधायक परिहार पहुँचे किसानों के खेतों में, जानी स्थिति, सर्वे के लिए दिए निर्देश पढ़े खबर

योगेश बैरागी August 19, 2021, 12:33 pm Technology

पालसोड़ा। पहली बारिश में ही किसानों के खेतों में सोयाबीन की फसल कि स्थिति दयनीय हो गयी है। जंहा सोयाबीन के फसल में वर्तमान में फाल सहित फली आने का समय है लेकिन अभी सोयाबीन में अफलन की स्थिति बन रही है। जिसको लेकर किसानो में चिंता की लखिर खिंची दिखाई दे रहे है। पहली बारिश के दौरान लगातार बारिश होने से भी यह स्थिति बनती दिखाई दे रही है ! क्यो की जिस समय सोयाबीन पर फूल आने का समय रहता है ! वर्तमान में देखा जाए फूल वे साथ अफलन की स्थिति तो बन ही रही वही तेज गर्मी और उमस से फसले मुरझा रही है। जिसको लेकर भी किसान परेशान दिखाई दे रहा है। किसानों की मांग है कि शासन को इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। ओर उचित मुआवजा मिलना चाहिए। जिसको लेकर क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह परिहार आज बुधवार को फसलों का जायजा लेने ग्राम पालसोड़ा पहुँचे, जंहा किसानों के खेतों में पहुँच वास्तुस्थिति की जानकारी लेकर मौका मुआयना भी किया। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने मौके पर किसानों को अफलन की फसल की जानकारी लेकर भरोसा दिलाया आप चिंता न करे, आपकी समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। वही हर सम्भव मदद के लिए शासन की ओर से पूरा प्रयास भी किया जाएगा । किसानों की समस्या को ध्यान में देखते हुए तुरंत जिला कलेक्टर को अवगत करवाकर सर्वे करने के निर्देश भी दिए ! निरक्षण के दौरान विधायक दिलीपसिंह परिहार के साथ मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसोदिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बापूसिंह चौहान, जिला भाजपा सदस्य रामनारायण जाट (गुडडू), भाजपा नेता किशोरदास बैरागी (राबड़िया), सत्यनारायण राठौर, कमलदास बैरागी, देवीलाल शर्मा, सत्यनारायण सेन, डॉ नरेंद्र शर्मा, राजेन्द्र सिंह, नंदकिशोर पोरवाल, समरथ सेन आदि मौके पर थे !

Related Post