एनएसएसजी ने हर्षोल्लास से मनाया आजादी का 75 वा पर्व, मुखबधिर बच्चो को बाटी बेडशीट

NEEMUCH HEADLINES August 17, 2021, 2:43 pm Technology

नीमच। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल 'सोनू' ने ग्रीन बेल्ट गार्डन पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया। सामाजिक संस्था एनएसएसजी ने 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। दो सत्र में आयोजित समारोह में रविवार सुबह तय समय के अनुसार ग्रीन बेल्ट गार्डन पर ग्रुप सदस्यों की मौजूदगी में एडमिन विवेक खण्डेलवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राष्ट्रगान हुआ।

गार्डन पर भव्य सजावट की गई। स्वतंत्रता दिवस का उत्साह महिलाओं एवं युवाओं में देखते ही बन रहा था। ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण भी हुआ। तिरंगे को सलामी देने के लिए सभी उत्साहित रहे। हेमलता धाकड़ ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यकम को विवेक खण्डेलवाल, सन्तोष चौपड़ा एवं किरण तिवारी ने सम्बोधित किया। दोपहर दूसरे सत्र में बच्चों, महिलाओं व पुरुष साथियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों व कविताओं पर शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

प्रवीण आर्य, सरोज गांधी, हेमलता धाकड़, मनोज माहेश्वरी, आशा सांभर, किरण शर्मा, अर्थ खण्डेलवाल, विजय जैन, हेमांगी लालवानी, आदित्य तिवारी आदि को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस मुख़बधिर विद्यालय के 16 बच्चों को बेडसीट प्रदान की गई। समारोह में ग्रुप को आर्थिक एवं सामग्री का सहयोग देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्याथिति विधायक दिलीपसिंह परिहार, साहित्यकार प्रमोद रामावत, समाजसेवी सन्तोष चौपड़ा, प्रिंसिपल कविता जिंदल द्वारा सर्विस रोड़ पर नवनिर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि जहां शहीदों के स्थान है वहां परिवार के साथ जावे उस स्थान पर कार्यक्रम करें मन मे देश भक्ति की भावना जागृत होगी। हमे भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है।

साहित्यकार प्रमोद रामावत ने कहा कि अपने प्राणों से राष्ट्र बड़ा होता है हम मिटते है तो राष्ट्र खड़ा होता है। प्रिंसिपल कविता जिंदल ने प्रायवेट व रोडवेज बस स्टेण्ड के पास शोचालय बनवाने व उसे साफ सुथरा रखने की बात कही। जिंदल ने कहा कि रेलवे स्टेशन के पास भी रेन बसेरा बनाया जाना चाहिये। समाजसेवी सन्तोष चौपड़ा ने देश के विकसित होने के लिए संघर्ष की बात को याद किया और कहा कि आजादी के बाद हम सरलता व सहजता से जीवनयापन कर रहे है। एडमिन विवेक खण्डेलवाल बोले ग्रुप के सदस्यों एवं ग्रुप से जुड़े अनेक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा एक छत के नीचे की जा रही सेवा व समर्पण का ही प्रतिफल है कि राशन वितरण से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तथा टीकाकरण एवं पौधारोपण में अग्रणी भूमिका निभाते हुवे ग्रुप ने अंचल में अपनी विशेष पहचान स्थापित की है और उसीका प्रतिफल है कि स्वंतत्रता दिवस मुख्य समारोह में प्रशासन ने एनएसएसजी ग्रुप को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में हेमन्त भण्डारी, मनोज जैन, प्रकाश गोयल, वरुण खण्डेलवाल, गोपाल पाटीदार, वीरेंद्र सोनी, रामकुमार यादव, कुंदन पटेल, सौरभ गोड का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन संगीता शर्मा एवं दीपक मुंदड़ा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत मे आभार संजय श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Post