विधायक माधव मारू की अनुशंसा पर पीड़ित परिवार को उपचार हेतु 1 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

NEEMUCH HEADLINES August 16, 2021, 2:40 pm Technology

मनासा। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू की अनुशंसा पर मौकड़ी निवासी हीरालाल अहीरवार के पुत्र एवं पत्नी के उपचार हेतु मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 1 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई हैं। जानकारी अनुसार”हीरालाल अहीरवार निवासी मौकड़ी होकर गरीब मजदूर परिवार से हैं। इनकी पत्नी लीलाबाई (उम्र 45), बालक महेष (उम्र 21) और बेटी हंसु (उम्र 27) दिनांक 14 जून 2021 को ग्राम रलायता जिला मंदसौर में अपने रिश्तेदारों के यहां आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस मौकड़ी आ रहे थे।

इसी दौरान मनासा-पिपल्यामंडी मार्ग पर ग्राम रूपावास के पास एक अज्ञात टैक्टर ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में हीरालाल की बेटी हंसु मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी लीलाबाई और बेटे महेश को मनासा सिविल हॉस्पीटल एवं नीमच जिला चिकित्सा से उदयपुर रैफर कर दिया गया। उदयपुर में उपचार के दौरान बेटे महेश का एक हाथ काटना पड़ा। वहीं दाहिना कुल्हा, एक पांव का गुटना और नाक भी फैक्चर हो गया और तत्काल 2-3 ऑपरेशन करना पड़े। गंभीर घायल पत्नी लीलाबाई के भी एक हाथ और एक पैर फैक्चर हो गया। गंभीर घायल लीलाबाई और महेश का उदयपुर के एक निजी अस्पताल (मेगनस हास्पीटल) में उपचार चला। चुंकि पीडित की आर्थिक स्थिति ठीक ऐसे में पीडित परिवार ने विधायक माधव मारू से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी।

इस पर विधायक मारू ने तत्काल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से पीडित के उपचार हेतु तत्काल सहायता राशि स्वीकृत करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 1 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की। राशि कलेक्टर नीमच के माध्यम से सीधे संबंधीत अस्पताल के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। पीडित हीरालाल ने विधायक मारू को धन्यवाद दिया। विधायक मारू ने कहा पीडित मानवता की सेवा में लिए भाजपा सरकार हमेशा साथ खड़ी हैं। हीरालाल के पुत्र और पत्नी के जल्द स्वास्थ लाभ की कामना करता हूं। संबंल योजना के तहत भी पीड़ित परिवार को कुछ सहायता मिल जाए इसके लिए पंचायत सचिव और अधिकारियों को निर्देशित किया हैं।

Related Post