सिंगोली तहसीलदार सुधाकर तिवारी का ट्रांसफर हुआ शिवपुरी।

प्रदीप जैन August 13, 2021, 8:22 am Technology

 सिंगोली। राज्य शासन के आदेश से सिंगोली के प्रभारी तहसीलदार सुधाकर तिवारी का ट्रांसफर शिवपुरी जिले मे हो गया है। तिवारी के स्थान पर कौन होगा सिंगोली का तहसीलदार यह अभी तय नही हुआ है। ज्ञात रहे सिंगोली से तिवारी और रतनगढ़ से नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह दांगी दोनो अधिकारियो का ट्रांसफर होने से सिंगोली तहसील क्षैत्र के सिंगोली एवं रतनगढ़ दोनो कार्यालय इस समय खाली हो गये है। मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की व्यवस्था के अनुसार 15 अगस्त मनाने और नये अधिकारी आने तक तक तिवारी और दांगी दोनो अपना कार्य करते रहेगे।

Related Post