Latest News

नीमच हेडलाइंस के संपादक अविनाश जाजपुरा बने सोश्यल मिडिया फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष

Neemuch headlines August 12, 2021, 4:48 pm Technology

नीमच। सोशल मीडिया पत्रकार साथियों के हक में लगातार कार्य करने वाली अग्रणी संस्था सोश्यल मिडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोरभाई भंडारी पुणे महाराष्ट्र, राष्ट्रीय सचिव प्रवीण खारीवाल मध्यप्रदेश प्रभारी प्रदीप जैन की सहमति से मध्यप्रदेश के महासचिव सतीश सिंह सिकरवार की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत जैन ने नीमच के पत्रकार साथी अविनाश जाजपुरा (संपादक नीमच हेडलाइंस) को नीमच जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। साथ ही मध्यप्रदेश मे संगठन को विस्तार करने की जानकारी दी। उक्त संघठन में सभी प्रदेशो में जितने भी जिले है वहा जिलास्तर पर संघटन से मात्र 1 ही व्यक्ति का चयन किया जाता है। लंबे समय से पत्रकार हितो में सक्रियता के चलते अविनाश जाजपुरा को सोश्यल मिडिया फाउंडेशन नीमच जिलाध्यक्ष का पदभार मिला है। जाजपुरा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश की समस्त इकाइयों के साथ सक्रियता दिखाते हुए प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Related Post