विकलांग शिविर में दिनभर भूखे प्यासे विकलांगो को बैरंग लौटना पड़ा, डॉक्टरों की लापरवाही की शिकायत होंगी मंत्री सखलेचा से

संजय नागौरी August 9, 2021, 9:37 pm Technology

दड़ौली। जिला चिकित्सालय स्थित रेडक्रॉस शाखा से आज 18 विकलांगो को जांच नही होने से बिना सर्टिफिकेट लौटना पड़ा।विकलांग प्रमाण पत्र शिविर में बरती गई इस लापरवाही की शिकायत भाजपा नेता प्रवीण नागोरी ने मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ओर प्रभारी मंत्री से करने की बात कही है।भाजपा नेता नागोरी ने बताया कि वो सुबह 10 बजे ग्राम के विकलांग शैतान पिता जगदीश चंद्र बंजारा का सर्टिफिकेट बनवाने साथी बद्रीलाल के साथ पहुचे।रजिस्ट्रेशन सहित आवश्यक प्रक्रिया पुर्ण कर चुकने के बाद एक बजे तक डॉक्टर सम्यक गांधी नही आए। शिविर में उपस्थित भूरालाल अहीर ने जब उन्हें फोन लगाया तो उन्होंने उज्जैन में किसी ट्रेनिंग में होने की बात कही। इधर प्रभारी अधिकारी डॉ. रावत ने भी बताया कि डॉक्टर गांधी आज ट्रेनिंग पर है।आश्चर्य है कि दोनों डोक्टर्स को पता था तो उन्हें यह समाचारों में या प्रमाण पत्र निर्माण समिति को यह सूचना क्यो नही दी। उनकी इस चूक से आज प्रमाण पत्र बनवाने शिविर में पहुंचे 18 विकलांगो को 1 बजे तक भूखा प्यासा भटकना पड़ा। हलाकि 3 दृष्टी बाधित थे उनके प्रमाण पत्र डॉ. संगीता भारती द्वारा जारी कर दिए गए। परंतु शेष अस्थिबधित दिनभर आस लगाये ही बेठे रहें। जिला अधिकारी को भी वैकल्पिक व्यवस्था करना थी। प्रभारी डॉ. रावत ने बताया कि डॉक्टर की कमी हैं। शासकीय कार्य और योजनाओं को भी देखना पड़ता हैं। तो उन्हें विकलांग ओर मरीजो का भी ध्यान रखना चाहिए। ऐसा नही कि विकलांगो के शिविर में गड़बड़ पहली बार हुई हैं। लगभग दो माह पूर्व गांव दड़ौली के विकलांग उदयराम भील को भी पैनल के बजाय एक डॉक्टर के हस्ताक्षर वाला प्रमाण पत्र देकर भेज दिया गया। जब श्री गांधी को अन्य दिवस में जाकर प्रमाण पत्र में पैनल के अन्य अधिकारियों के हस्ताक्षर हेतु चर्चा की तो श्री गांधी ने अपनी व्यस्तताओं की बात कहते हुए शिविर वाले दिवस में ही आने को कहा। और उस व्यक्ति को सुधरा हुआ प्रमाण पत्र भी आज तक नही मिल सका।सूत्र बताते हैं कि इस शिविर में कान से सम्बंधित प्रमाण पत्र भी डॉक्टर नही होने से नही बनाए जाते हैं। नागोरी ने बताया कि जिला अस्पताल के विकलांगता केंद्र में बरती जा रही लापरवाही में सुधार के लिए मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को अवगत करवाया जाएगा।

Related Post