विधि विधान से भोलेनाथ के प्रांगण में कल्पव्रक्ष की स्थापना की गयी

एम डी मंसूरी August 9, 2021, 5:11 pm Technology

झाँतला। ग्राम की नई आबादी स्थित भोलेनाथ के मंदिर के प्रांगण में विद्युत सब स्टेशन के यहाँ पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले कल्पवृक्ष की विधि विधान से पंडित सुमंत शर्मा के मार्गदर्शन में कल्पवृक्ष को स्थापित किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार विगत आठ वर्षो पूर्व नई आबादी झांतला में स्थित बाबूलाल छीपा के घर पर एक छोटे से गमले में सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले पौधे कल्पवृक्ष का अवतरण हुआ ।जिसकी विधि पूर्वक बाबुलाल छीपा के घर पर पूजा अर्चना की जाती रही। इस कल्पव्रक्ष को हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ के मंदिर प्रांगण में पंडित सुमंत शर्मा के सानिध्य में विधि पूर्वक मंत्रोउचार के साथ रोपण किया जाकर स्थापित किया गया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाकर उक्त अभिषेक में भँवरलाल , गुलाब देवी शर्मा, बाबुलाल-पदमा देवी छिपा, राहुल-रेखा छिपा, प्रियंका, दुर्गेश आराध्य, अद्विका छिपा के द्वारा सामुहिक पूजा अर्चना की गई। उक्त कल्पवृक्ष रोपण में सुपरवाइजर शेल्ंद्र गुप्ता, गनी बाउजी, प्रभूलाल, राजेश सोलंकी, कैलाश शर्मा, आदि का सहयोग रहा पूजन अर्चन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

Related Post