ग्राम सकर ग्राम में प्रिंसिपल डीजे ने वन वैक्सीन _ वन प्लांट अभियान की शुरुआत कर शपथ दिलाई

Neemuch headlines August 7, 2021, 9:00 pm Technology

नीमच। पौधे पेड़ बनेंगे, जिनसे पर्यावरण ठीक होगा। अभी कोविड के कारण हम सब लोग ऑक्सीजन को लेकर कितने परेशान हुए है। लोगो को पारिवारिक नुकसान हुआ है ।इसलिए आज हमारे देश में इस समय वैक्सीन और पेड़ पौधे जीने के जरूरी है।

यह विचार शनिवार को प्रधान जिला न्यायाधीश राजवर्धन गुप्ता ने ग्राम सकर ग्राम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच और प्रोजेक्ट मिशन मुक्ति कार्यक्रम में कहीं।उन्होंने यहां पर देश हित ,जनहित के वास्ते एक अनोखे अभियान की शुरुआत की। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री गुप्ता ने "एक टीका_एक पौधा" वन वैक्सीन _वन प्लांट अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा हम देश से वैक्सीन लेंगे और बदले में देश की पेड़ देंगे। श्री गुप्ता बोले कोविड से लड़ने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध वैक्सीन की महती जरूरत है,और प्रकृति, ऑक्सीजन, पर्यावरण के लिए पेड़ पौधों की महती जरूरत है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन के आलावा कागज, रबर, लकड़ी, फूल, फल, रूई, आश्रय सहित कई चीजें देते है।आपने सुना होगा पीपल का पेड़ तो 24 घंटे ऑक्सीजन देता है इसके अलावा तुलसी ,नीम ये भी ज्यादा ऑक्सीजन देते है।पेड़ कार्बन डाई ऑक्साइड ग्रहण करते है।प्रिंसिपल डीजे बोले वर्तमान परिस्थितियों में हमें जैसे देश में सरकार से मुफ्त में वैक्सीन मिल रही है वैसे हमें एक पौधा लगाकर पेड़ के रूप में देश को देना चाहिए।उन्होंने समुदाय को देह व्यापार छोड़ कर मुख्य धारा में जुड़ने के लिए आग्रह किया।प्रधान जिला एवम् सत्र न्यायधीश नीमच राजवर्धन गुप्ता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे संजय कुमार जैन,सीजेएम अरविंद दरिया,जेएमएफसी सदाशिव दंगोडे तहसीलदार मुकेश बामनिया के साथ एक टीका एक पौधा अभियान का आगाज किया।वैक्सीन लगाने वाले हर एक को डीजे श्री गुप्ता ने एक एक पौधा वितरण किया।

जिला न्यायाधीश संजय कुमार जैन ने कहा कि यहां पर इस अभियान से लेना और देना दोनों हो जाएंगे।वैक्सीन लगाएंगे और पौधा लगाएंगे ,फिर परिवार आने वाली पीढ़ियों को पेड़ देकर जाएंगे।ग्राम सकर ग्राम में आरम्भ इस अभियान से नई दिशा मिल रही है ।उन्होंने कहा आपने कहीं सुना होगा देश हमें देता है सबकुछ हम भी तो कुछ देना सीखे।देश हमें वैक्सीन दे रहा है हम देश को पौधे से पेड़ बना कर देंगे। इस अवसर पर सीजेएम अरविंद दरिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सदाशिव दांगोडे, तहसीलदार मुकेश बामनिया ने भी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजवर्धन गुप्ता के अभियान को लेकर शुभकामनाएं दी। आरम्भ में प्रोजेक्ट मिशन मुक्ति के कॉर्डिनेटर आकाश चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह शक्तावत चलदू, लक्ष्मण सिंह भाटी एडवोकेट, रविन्द्र पाटीदार , विश्वजीत सिंह भाटी, सुपर वाइजर हीरा मीणा, दीपिका मसीह, उमा शर्मा, पी एल वी अभिषेक चौहान ने आगंतुक अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रधान जिला न्यायधीश श्री गुप्ता ने अन्य न्यायाधीश गण के साथ वैक्सीन लगा रहे लोगो का उत्साह वर्धन कर वैक्सीन लगने के बाद उनको पौधा वितरण किया।

जिला न्यायाधीश और न्यायाधीश गण ने इस अवसर पर सकर ग्राम स्कूल में पौधा रोपण किया।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट लक्ष्मण सिंह भाटी ने किया।

Related Post