नीमच। परिवहन विभाग द्वारा आज एक स्थानांतरण सूची जारी की गई जिसमें नीमच परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर का सिंगरौली तबादला किया गया। वही श्रीमती रामा दुबे को डिंडोरी के साथ कटनी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया साथ ही राजेश गुप्ता परिवहन अधिकारी झाबुआ से सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इंदौर बनाए गए। नीमच में लगभग 2 से ढाई वर्ष सेवाएं देने के पश्चात विक्रम सिंह राठौर अब सिंगरौली का कार्यभार संभालेंगे। वहीं नीमच जिले में वर्तमान में परिवहन अधिकारी की कोई अधिकृत सूची नहीं आई है। शीघ्र ही दूसरी सूची जारी होने की संभावना है।