विनोद पाटीदार नमो ग्रुप जीरन तहसील अध्यक्ष व राहुल गुर्जर नीमच तहसील अध्यक्ष नियुक्त

Neemuch headlines August 3, 2021, 9:32 pm Technology

नीमच। नमो ग्रुप फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रवि जैन व उज्जैन संभाग प्रभारी रोहित शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष श्री रोशन वर्मा, प्रदेश मंत्री पं मनीष जोशी की सहमति से सक्रिय कार्यकर्ता विनोद पाटीदार को जीरन तहसील अध्यक्ष व राहुल गुर्जर को नीमच तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

नमो ग्रुप जिला महासचिव गणपतसिंह राजपूत ने जानकारी देते हुवे बताया कि नीमच जिले में जन जन तक केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं को पहुचाने के उद्देश्य से तहसील स्तर पर गठन कार्य किया जा रहा है। नीमच नगर अध्यक्ष योगेश बामनिया ने बताया कि संगठन को मजबूती लाने के उद्देश्य से जल्द रिक्त वार्डो में मजबूत टीम का गठन किया जायेगा। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राहुल राठौर द्वारा दी गई है।

Related Post