द्वितीय सोमवार को कावण यात्रा व सहस्त्र धारा अभिषेक हुआ

विनोद पोरवाल August 2, 2021, 7:50 pm Technology

कुकड़ेश्वर। नगर के राजाधिराज श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही सभी शिव मंदिर पर श्रावण के द्वितीय सोमवार को श्री भोलेनाथ की पुजा अर्चना के साथ ही शिव भक्तों द्वारा प्रातः 11:00 महादेव दुग्ध सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया समिति के सदस्यों ने महा आरती कर प्रसाद वितरण किया सहस्त्र धारा अभिषेक में हिस्सा लेने के लिए भक्तों ने दुग्ध पात्रों में दूध खरीद कर चडाया व बड़ी संख्या में अभिषेक में भाग लिया इसी क्रम में श्रावण उत्सव मण्डल द्वारा सहस्त्र मुखेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार फुलो से कीया व मार्ग में लाईट व्यवस्था के साथ आकर्षक विधुत साज सज्जा करवायी गयी महादेव की प्रतिमा चमत्कारिक होकर विश्व के चुंनिदा शिव लिंगों में से सहस्त्र मुख वाली गिनी चुनी होने से प्रातः से भोले बाबा के दर्शनों के लिए दूर-दूर से व नगर की महिलाओं व पुरुषों का देर तक शिव भक्त दर्शनों को आकर मन की मुराद पूरी कर दर्शन लाभ उठाते रहे श्रावन मास में शिव भक्तगण यहां आकर भरपूर लाभ उठाया इसी प्रकार नगर के युवा शिव भक्त कावण यात्रा समीपवर्ती केदारनाथ से पैदल कावण से जल ला कर भोले नाथ का जला अभिषेक किया भी लायेंगे इसी तरह नगर के पशुपति नाथ मंदिर, जैन मंदिर से लगे पिपलेश्वर महादेव मंदिर, ब्राह्मण मोहल्ले में अमरेश्वर महादेव, नागेश्वर महादेव व आण आश्रम पर शिव लिंग के साथ जुना पानी फुलपुरा, हतुनिया, व पठार पर स्थीत वारह बाबजी, आदि प्रसिद्ध शिव मंदिर पर विशेष पुजा अर्चना के साथ आस्था और श्रध्दा का जन सैलाब उमड़ा सभी शिवालय प्रातः से शिव मंदिर ऊं नम: शिवाय हर हर महादेव की धुन से गुंजाईमान होते रहें।

Related Post