Latest News

फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम..

Neemuch headlines August 1, 2021, 4:20 pm Technology

कोरोना काल काल में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच रसोई गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है।

अगस्त महीने के पहले दिन ही लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। एलपीजी गैस सिलेंडर के ये बढ़े हुए दाम 1 अगस्त यानी आज से लागू हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है।

दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1500 रुपए से बढ़कर 1623 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। हालांकि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है। इसके तहत सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चेन्नई में 73.50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है।

Related Post