Latest News

भाजपा दीनदयाल मंडल के नीमच मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

Neemuch headlines July 31, 2021, 12:21 pm Technology

नीमच। स्थानीय स्वर्णकार धर्मशाला परिसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल नीमच की कार्यसमिति की अति महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया , कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित, करण सिंह परमाल, मंडल प्रभारी राजेश लड्ढा, सह प्रभारी उमेश किलोरिया व मण्डल महामंत्री द्वय सुनिल तिवारी, दारासिंह यादव मंचासीन रहे। कार्यक्रम का सर्व प्रथम उद्घाटन संबोधन मंडल अध्यक्ष योगेश जैन द्वारा किया गया व शोक प्रस्ताव का वाचन दीनदयाल मंडल महामंत्री सुनील तिवारी ने किया व कोरोना काल मे दिवंगत मृतआत्माओ को 2 मिनिट का मोन रख श्रधांजलि दी गयी। बैठक के प्रथम सत्र में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार ने सेवा ही संगठन के निमित्त किए गए सेवा कार्यों का उल्लेख किया। द्वितीय सत्र को भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने संगठन की आगामी कार्यक्रम और गतिविधियों के बारे में कार्यक्रमों की समीक्षा योजना पर मार्गदर्शन दिया। तृतीय सत्र प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करण सिंह परमाल ने स्वावलंबी मंडल समस्त ग्राम केंद्र नगर केंद्र सक्रिय बुथ केंद्र पर अपना मार्गदर्शन दिया। चतुर्थ सत्र मंडल प्रभारी राजेश लढ़ा ने समापन उद्बोधन दिया कार्यक्रम में वर्ग गीत मंडल कोषाध्यक्ष मनोज माहेश्वरी द्वारा प्रस्तुत किया गया वह अंत में वंदे मातरम गान मंडल मीडिया प्रभारी राजेश कसेरा ने प्रस्तुत किया इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यसमिति के सभी अपेक्षित जन पार्टी के पदाधिकारी मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दारा सिंह यादव ने किया। एवं अंत में आभार मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने किया।

Related Post