भाजपा पंडित दीनदयाल मंडल मनासा मण्डल कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

शंकर धनगर July 27, 2021, 8:21 am Technology

मनासा। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंडल कार्यसमिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। अनिरुद्ध माधव मारु विधायक के मार्गदर्शन में जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पवन पाटीदार भाजपा जिला अध्यक्ष, राजेश लड़ा जिला महामंत्री, हेमन्त हरित (वक्ता), अशोक सोनी जिला महामंत्री मंडल प्रभारी, विजेंद्र सिंह मालाहेडा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विरम धनगर (सह प्रभारी मण्डल मौजूद थे। साथ ही कैलाश पुरोहित (भाजपा मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल पटेल पिंटू विरवाल ओमप्रकाश मुदंडा मंचा सीन रहे। सर्वप्रथम भारत माता दीनदयाल ओर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक शुरू हुई शुभारंभ उद्बोधन मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित ने किया कार्यकताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ पर मजबूती से काम करना है शासन की योजना घर घर तक पहुंचाकर लाभ दिलाना है। राजेश लड़ा ने सेवा ही संघठन ओर स्वास्थ स्वयं सेवक पर अपने विचार रखे विरम धनगर ने कोरोना समय में मृत भाजपा कार्यकर्ता एवं परिवारजनों के प्रति मंडल की ओर से सबने मोन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा संगठन के आगामी कार्य योजना पर विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत हरित द्वार बुथ एवं ग्राम केंद्र को मजबूत बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश से प्राप्त प्रस्ताव का वाचन अनुमोदन बद्रीलाल पटेल ने किया। कार्यसमिति बैठक के विषय में समापन की घोषणा मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी द्वारा की गई अंत में आभार भाजपा मंडल महामंत्री पिंटू वीरवाल द्वारा किया गया। बैठक का समापन वंदे मातरम गान के साथ हुआ उक्त बैठक में मंडल के पदाधिकारी कार्यकरिणी सदस्य पालक संयोजक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Post