सिंगोली मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, मंत्री सखलेचा ने कहा मिलकर मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाए कोरोंना मुक्त प्रदेश बनाये

Neemuch headlines July 25, 2021, 9:06 pm Technology

सिंगोली! भारतीय जनता पार्टी मंडल सिंगोली की एक दिवसीय कार्यसमिति का आयोजन आज रविवार को नारायण गोशाला कछाला पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जिसमें सब काम संगठन तय करता है भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना काल में लोगों को घर घर पहुंच कर जो सेवा दी उसको हमेशा याद रखा जाएगा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर कोरोना काल में देशवासी अपने घरों में बैठे रहे लोकडाउन का पालन किया और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बगैर कोरना से पीड़ित व्यक्तियों की जी जान लगाकर सेवा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में इस कोरोना की लड़ाई को जीता है। लेकिन विपक्ष के लोग संकट की घड़ी में भी राजनीति करने से बाज नहीं आए कांग्रेस ने पोलियो की दवाई बनाने में 50 साल लगा दिए लेकिन भाजपा की केंद्रीय सरकार और नरेंद्र मोदी ने मात्र 1 वर्ष में कोरोना का टीका तैयार कर देशवासियों को लगाने की व्यवस्था लागू कर दी भारत को स्वालम्बी भारत बनाना है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भोजन के पैकेट वितरण किए पीपी किट, सैनिटाइजर आदि सामग्री लोगों तक पहुंचाई केंद्र सरकार ने 9 महीने का राशन प्रति व्यक्ति 10 किलो के हिसाब से देश के गरीबी से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों तक पहुंचाया हम सबको स्वास्थ्य कर्मियों का भी अभिनंदन करना चाहिए जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना मरीजों का इलाज किया देश की सेना ने भी इस संकट की घड़ी में अपना पूरा योगदान दिया वायुसेना ने अट्ठारह सौ उड़ाने भरकर देश के कोने कोने में ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य किया इतना सब कुछ भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में और मध्य प्रदेश में सरकारे होने से और मोदी जी और शिवराज सिंह जी का कुशल नेतृत्व मिलने से ही संभव हो सका है विकास की जहां तक बात करें जावद में एक टेक्सटाइल फैक्ट्री अति शीघ्र खुलने जा रही है सिंगोली क्षेत्र में आगामी समय में हम ऐसी फैक्ट्रियां डालेंगे विकास का कभी अंत नहीं होता है जितना करो उतना ही कम है आओ हम सब मिलकर एक ऐसा मध्यप्रदेश बनाएं जो कोरोना मुक्त हो इस अवसर पर मंच पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, जिला भाजपा महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, सिंगोली मंडल प्रभारी जिला महामंत्री सुख लाल पंवार, जिला मंत्री सुनीता मेहता, मंडल सह प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल लाल धाकड़ मंचासीन थे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है मंडल के सभी पदाधिकारी लोगों के दुख-दर्द में शामिल होकर उनके कार्य करवाएं मध्य प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का प्रयास करें संगठन को मजबूत करने मैं अपना योगदान दें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर ,जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, मंडल प्रभारी जिला महामंत्री सुखलाल पंवार, जिला मंत्री सुनीता मेहता ने भी संबोधित किया इस अवसर पर मण्डल महामंत्री राधेश्याम मेघवंशी, पारस जैन, राज कुमार मेहता, हरीश शर्मा, सुरेश जैन, निशांत जोशी, मोतीलाल धाकड़, बाबूलाल धाकड़, सुनील सोनी, ओमप्रकाश पाराशर, राजू व्यास, कौशल व्यास आदि के साथ पोलिंग बूथ पेज प्रमुख मंडल और नगर के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल सह प्रभारी प्रकाश शर्मा ने किया। आभार मंडल प्रभारी सुखलाल पंवार ने माना।

Related Post