कुकड़ेश्वर में आण आश्रम पर गुरु पुर्णिमा उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मना

विनोद पोरवाल July 24, 2021, 8:58 pm Technology

कुकड़ेश्वर। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की पावन नगरी से लगे अति प्राचीन और चमत्कारिक श्री देवनाथ जी की जीवित समाधि स्थल आण आश्रम पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा उत्सव आस्था व श्रद्धा के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया उक्त उत्सव कार्यक्रम में शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में शनिवार को प्रातः श्री देवनाथ जी महाराज का रुद्राभिषेक पूजन धुना पूजन गादी पूजन के साथ ही आश्रम पर विराजित संत श्री 108 राजनाथ जी महाराज की चरण पूजा पुरे दिन चली सांय7:00 बजे महा आरती व भजन कीर्तन का दौर दिन भर चला व प्रसाद वितरण एवं पूरे दिन भंडारा चलता रहा उक्त आश्रम श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव रोड से 1 किलोमीटर दूरी पर होकर अति रमणीय स्थल है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा उक्त एक किलो मीटर रोड़ को नहीं बनाये जाने से आने जाने वालों को कीचड़ में होकर आश्रम जाना पड़ा 15 वर्ष के भाजपा शासन काल में ऐसे पवित्र स्थान पर ध्यान नही दिया गया लेकिन गुरु भक्तों द्वारा भव्य कार्यक्रम के साथ पुर्णिमा उत्सव मनाया उक्त जानकारी दिलीप रोदवाल ने देते हुए बताया कि जन सहयोग से आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में सभी ने तन मन धन से सहयोग कर गुरु पुर्णिमा उत्सव मनाया गया।

Related Post