कुकड़ेश्वर नगर में शाला प्रवेश हेतु गृह सम्पर्क अभियान हुआ शुरू

विनोद पोरवाल July 24, 2021, 7:19 pm Technology

कुकड़ेश्वर। मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा शाला प्रवेश गृह संपर्क अभियान के तहत कुकड़ेश्वर के शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय व शासकीय प्राथमिक बालक कन्या विद्यालय के संयुक्त तत्वधान में नगर के प्रत्येक वार्ड में घर - घर जाकर संपर्क किया जा रहा है। जिसके तहत शाला त्यागी नव प्रवेशी आदि बच्चों व पालकों से संपर्क कर स्कूल भेजने का अनुरोध कर रहे हैं। उक्त कार्य में प्रधानाध्यापक आर एल चंदेल, राजेंद्र जैन अयोग्य, विनोद मालवीय, जन शिक्षक शिक्षक शिक्षिका गायत्री पोरवाल, भारती उपाध्याय, चंदा धनंतर, शशिकला भाना, दुर्गा कछावा आदि संपर्क अभियान में लगे हुए हैं।

Related Post