नगर विकास में धन की कोई कमी नही, नाली, सीसीरोड और कोई काम ही बेझिझक बताये-विधायक दिलीप सिंह परिहार

विकास सुथार July 23, 2021, 8:31 pm Technology

नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण व सीसी रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न

जीरन। नगर में भाजपा के शासन में अनेकों विकास कार्य हुए हैं और कई महत्वपूर्ण योजनाएं जीरन नगर को दी गई हैं। आने वाले समय में ओर भी कई महत्वपूर्ण कार्य हम पूर्ण करेंगे। जिसमें प्रमुख रुप से औद्योगिक क्षेत्र झांझरवाड़ा - चीताखेड़ा - जीरन - मल्हारगढ़ सड़क को टूलाइन बनाने का कार्य प्रमुखता से करवाना है जो मेरा सपना है। जीरन नगर में बची हुई गलियों में सीसी रोड नालियों का निर्माण कार्य जल्द करवाये जाएंगे। कोई गली मोहल्ला छूट रहा है तो बेझिझक बताये हम उनको भी पूरा करने का काम करेंगे। उक्त बात क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार ने जीरन में मुख्यमंत्री शहरी अद्योसंरचना विकास योजनांतर्गत किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओ को कही। शुक्रवार 23 जुलाई दोपहर में पाटीदार धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शहरी अद्योसंरचना विकास योजना (तृतीय चरण) अंतर्गत हरवार रोड़ से पंचदेवल मंदिर तक सी.सी. रोड़ व नाली निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 70.88 लाख की योजना का भूमिपूजन एवं निकाय निधि से  सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य राशि रू. 24.74 लाख के लोकार्पण कार्यक्रम मे जीरन पहुंचे नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, पूर्व नपा उपाध्यक्ष मुकेशराव  तावरे, भाजपा दक्षिण मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, भाजपा नेता लक्ष्मणसिंह भाटी, सत्यनारायण गोयल, नीलेश पाटीदार, किरण शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, दक्षिण मण्डल महामंत्री किशन अहिरवार एवं शुभम शर्मा की उपस्थिति में पूजाअर्चना की गई। कार्यकम के शुभारंभ में अतिथियों के कर कमलों से नगर के कराये गये विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन की शिलालेख का अनावरण किया गया। जिसमे

जीरन के वार्ड क्र. 01 दिनेश गायरी के मकान से कारूनाथ के मकान तक, वार्ड क्र. 02 दीपक माली के मकान से चांदमल मीणा के मकान तक, वार्ड क्र. 10 जगन्नाथ पाटीदार के मकान से सुन्दरलाल सगवारिया के मकान तक, वार्ड क्र. 12 गणेशराम पाटीदार के मकान से रामप्रहलाद पाटीदार के मकान तक, वार्ड क्र. 14 हरवार रोड़ से पंचदेवल मंदिर तक, सी.सी. रोड़ व नाली निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 70.88 लाख की योजना का भूमिपूजन एवं निकाय निधि से नगर परिषद परिसर में सी.सी. रोड़, वा.क्र. 02 व 03 के मध्य सुलभ काम्पलेक्स से रामनाथ के मकान तक वा.क्र. 01 व 02 के मध्य राधेश्याम खटीक के मकान से रामनाथ के मकान तक एवं रामनाथ के मकान से शरीफ टेलर के मकान तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य शामिल है।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश राव तावरे और भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह भाटी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में नगर परिषद सीएमओ एल के सोलंकी और भाजपा कार्यकर्ता बाबूलाल भामावत, बद्रीलाल दुदावत, हरिशंकर शर्मा, हस्तीमल भरानिया, शांतिलाल तूफान, दिलीप सुथार, सुखलाल अहिरवार, आजाद भामावत, दशरथ जारेरिया, राजेश लक्षकार, विनोद जारेरिया, हरिओम माली, नरेंद्र मीणा, मनोज जैन एवं नगरवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री किशन अहिरवार ने किया आभार नगर भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने माना।  

Related Post