जीरन नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन 23 जुलाई को

विकास सुथार July 22, 2021, 5:43 pm Technology

जीरन। नगर में मुख्यमंत्री शहरी अद्योसंरचना विकास योजनांतर्गत किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन शुक्रवार 23 जुलाई को रखा गया है। इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद जीरन एल.के. सौलंकी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री शहरी अद्योसंरचना विकास योजना (तृतीय चरण) अंतर्गत वार्ड क्र. 01 दिनेश गायरी के मकान से कारूनाथ के मकान तक, वार्ड क्र. 02 दीपक माली के मकान से चांदमल मीणा के मकान तक, वार्ड क्र. 10 जगन्नाथ पाटीदार के मकान से सुन्दरलाल सगवारिया के मकान तक, वार्ड क्र. 12 गणेशराम पाटीदार के मकान से रामप्रहलाद पाटीदार के मकान तक, वार्ड क्र. 14 हरवार रोड़ से पंचदेवल मंदिर तक, सी.सी. रोड़ व नाली निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 70.88 लाख की योजना का भूमिपूजन एवं निकाय निधि से नगर परिषद परिसर में सी.सी. रोड़, वा.क्र. 02 व 03 के मध्य सुलभ काम्पलेक्स से रामनाथ के मकान तक वा.क्र. 01 व 02 के मध्य राधेश्याम खटीक के मकान से रामनाथ के मकान तक एवं रामनाथ के मकान से शरीफ टेलर के मकान तक सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य राशि रू. 24.74 लाख के लोकार्पण कार्यक्रम में सुधीर गुप्ता सांसद, नीमच-मन्दसौर-जावरा की अध्यक्षता एवं दिलीपसिंह परिहार विधायक, मुकेशराव तावरे, पूर्व उपाध्यक्ष, न.प. जीरन, मधुसूदन राजोरा, दक्षिण मंडल अध्यक्ष, भाजपा, लक्ष्मणसिंह भाटी, पूर्व दक्षिण मंडल अध्यक्ष, भाजपा के मुख्य आतिथ्य एवं कर कमलों से नगर के कराये गये विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन दिनांक - 23.07.2021 को दोपहर 02ः00 बजे स्थान- पथवारिया गणेश मंदिर जीरन पर सम्पन्न होने जा रहा है।

Related Post