पूरे जिले से सफाई मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश सचिव गौतम लौठ के नेतृत्व मे सफाई कर्मचारियों कि समस्याओं को लेकर आज जिला कलेक्टर से मिला

विकास सुथार July 19, 2021, 7:06 pm Technology

नीमच l नीमच जिले की समस्त नगर पालिका क्षेत्र के मनासा कुकड़ेश्वर रामपुरा जावद सिंगोली रतनगढ़ डीकेन जीरन से सफाई मजदूर संघ के 2 - 2 व्यक्तियो का प्रतिनिधि मंडल सफाई मजदूर संघ के प्रदेश सचिव गौतम लौठ के नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं का लेकर जिला कलेक्टर माननीय मयंक जी अग्रवाल साहब से दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय में मिला जिसमे जिले के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए अवगत करवाया गया जिस पर जल्द सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया वर्तमान में सभी नगर पालिका प्रशासन की कार्यशैली से नाराज कर्मचारियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई l उसके साथ ही प्रदेश सचिव गौतम लोट ने सभी नगर अध्यक्ष सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों की बेठक आहूत कर स्थानीय स्तर पर नगर परिषद में ज्ञापन देकर अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान का पत्र सोपेंगे। उसके बाद भी अगर सफाई कर्मचारियों की माँगो का निराकरण नही होता है तो जल्द ही पूरे जिले में कामबंद आंदोलन किया जाएगा उपस्थित पदाधिकारी प्रदेश सचिव गौतम लौठ जिला उपाध्यक्ष उमेश आदिवाल शहर महामंत्री श्याम शरण पथरोड रामपुरा नगर अध्यक्ष कमल क्लोसिया उपाध्यक्ष सन्नी धुलिया कुकड़ेश्वर नगर अध्यक्ष गोपाल गोडाल जीरन शैलेंद्र सरपट प्रल्हाद पंडित जितेन्द्र रामकरण पँवार अशोज खरे आदि मौजुद थे। उक्त जानकारी शहर महामंत्री श्याम शरण पथरोड ने दी।

Related Post