इनरव्हील क्लब नीमच शाइन ने किया गांधीनगर में पोधारोपण

Neemuch headlines July 17, 2021, 6:18 pm Technology

नीमच। इनरव्हील क्लब द्वारा गांधीनगर स्थित बगीचे में पोधारोपन किया गया। जहां क्लब द्वारा विभिन्न प्रकार के पोधे जैसे नीम, पीपल, गुलाब, अंजीर, जामुन, गुड़हल, पारिजात, आंवला, बिलपत्र आदि लगाए गए। साथ ही में गमलों एवं सीताफल, कटहल, शीशम के बीजों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई। गमलों के रंगरोगन का काम भी क्लब की महिलाओ ने किया। महिलाओं को पोधो की देखरेख की जानकारी दी गई। कार्यकर्म में प्रेसिडेंट रिया तोतला, सचिव सोनम लोढ़ा, कोषाध्यक्ष पूजा गोयल, प्रनिता गट्टाणी, शोभा तोतला, पीडीसी संगीता जोशी एवं रहवासियों की उपस्थिति रही।

Related Post