रोजगार सहायक संघ सहायक सचिव संघ की जावद ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित, कैलाश योगी बने ब्लॉक अध्यक्ष

Neemuch headlines July 16, 2021, 6:40 pm Technology

नीमच। आज दिनांक 16 जुलाई 2021 को ग्राम रोजगार सहायक संघ/ सहायक सचिव संगठन जिला नीमच के ब्लॉक जावद द्वारा मोरवन डैम पर एक बैठक आयोजित की गई।

जिसमें उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्व सहमति से पुरानी ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग करते हुए पुनः नई ब्लॉक कार्यकारिणी का चयन करते हुए कैलाश नाथ योगी ग्राम पंचायत लासुर को ब्लॉक अध्यक्ष, घनश्याम शर्मा ग्राम पंचायत बड़ी को उपाध्यक्ष और ताराचंद धाकड़ ग्राम पंचायत केलूखेड़ा को कोषाध्यक्ष पद पर चयनित किया गया। उक्त मनोनयन पर प्रदेशाध्यक्ष रोशन सिंह परमार व जिला टीम सहित जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा भी सहमति प्रदान कर चयनित सभी पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की गई।

साथ ही अन्य पदाधिकारियों के चयन हेतु अनुशंषा भी की गई। बेठक में जावद ब्लॉक के जिला संघठन मंत्री दिलीप सिंह बोराणा, जिला प्रवक्ता चेंनराम पाटिदार, मनासा, उपाध्यक्ष हीरालाल धनगर सहित अन्य सदस्य कनन सिंह आर्य, हेमंत पाटिदार उपस्थित रहें।

Related Post