सरवानिया महाराज जैन मंदिर पर टूटे ताले, चांदी के मुकुट सहित दो भंडार पर हाथ साफ, पुलिस बनी मूकदर्शक

Neemuch headlines July 14, 2021, 10:03 am Technology

नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र के सरवानिया महाराज नगर में इन दिनों चोर बड़ी आसानी से मंदिरों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। ओर सरवानिया महाराज पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी है। नगर सरवानिया महाराज में एक माह मे एक नहीं बल्कि 3 दिन मंदिरों को इन दिनों चोरों ने रात्रि में निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन किसी भी मामले में पुलिस को सफलता नहीं।

मिली जानकारी के अनुसार आज रात्रि में भी सदर बाजार स्थित जैन मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और ताले तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया और दो भंडार जो सवा साल से नहीं खुले हैं। उन पर ताले तोड़कर उसमें रखी नगद राशि पर हाथ साफ कर लिया। बताया जा रहा है कि लगभग भंडार में 70 से 75 हजार की नगद राशि होगी। साथ ही चोरो ने मंदिर में रखे 14 स्वप्न व चांदी के बर्तन सहित चांदी के मुकुट पर भी चोरों ने हाथ साफ कर लिया।

घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब सुबह पुजारी पूजा के लिए मंदिर पहुंचा तो देखा तो चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिस पर स्थानीय सरवानिया पुलिस को सूचना दी गई।

खैर अब देखना यह है कि चोरी की वारदात तो लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन इन पर अंकुश लगाने में सरवानिया महाराज पुलिस पूरी तरीके से नाकामयाब दिखाइ दे रही है। तो क्या अब इस चोरी की वारदात का भी सरवानिया महाराज पुलिस खुलासा करेगी या फिर सिर्फ यह आवेदन और जांच तक सीमित रहेगी।

Related Post