प्रदेश की पहली फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर मशीन मनासा सरकारी अस्पताल में लगी, विधायक मारू ने ली रोकस की बैठक, पैथोलॉजी सीएचसी का किया लोकार्पण

Neemuch headlines July 10, 2021, 8:49 pm Technology

मनासा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनासा पर शनिवार को विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने रोगी कल्याण समिति की बैठक ली और अस्पाताल का निरीक्षण कर अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान विधायक मारू ने अस्पताल में पौथोलॉजी लेब का भी लोकार्पण किया। जो जांचे निजी अथवा प्राइवेट लैब में 2000 से 2500 से रूपए तक होती है है वह मनासा सरकारी अस्पताल में नाम मात्र शुल्क में हो जाएगी। यह शुल्क भी मशीनों के रखरखाव एवं मेंटनेंस के लिए रखा गया हैं। ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। सम्भवतः प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पहली फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर मशीन होगी। जो मनासा सरकारी अस्पताल विधायक मारू के प्रयास से लगी है। विधायक मारू कोविड कॉल से अस्पताल में व्यवस्था जुटाने में लगे हैं। इसी का परिणाम हैं मनासा में सबसे पहले मप्र का तहसील स्तर का पहला आक्सीजन प्लांट स्थापित हुआ।

तीसरी लहर से निपटने के लिए 60 बेड का ड्रोम युक्त अस्थाई कोविड सेंट भी बनने जा रहा है। 10 बेंड का बच्चों के लिए अलग से कोविड सेंटर बना दिया है। महिला शक्ति के लिए भी अलग व्यवस्था की जा रही हैं। इसके साथ ही अस्पताल में अन्य संसाधन जो उपचार के लिए महत्वपूर्ण है वह सभी जुटाने का प्रयास किया जा रहा हैं। शनिवार को विधायक मारू ने

एसडीएम मनीष जैन और बीएमओ निरूपा झा की उपस्थिति में रोगी कल्याण समिति की बैठक ली। बैठक में अस्ताल में बनकर तैयार पैथोलॉजी लैब की जानकारी ली गई साथ ही यहां होने वाली जांचों के लिए नाम मात्र का शुल्क तय किया गया। ताकि गरीब पीडित मरीजों को सुविधा हो। सोनो ग्राफी की जांच के लिए पहले ही अस्पताल में 50 शुल्क तय किया गया है। इसी तरह पैथोलॉजी लैब का मेंटनेंस सुचारू रूप से होता रहे इसके लिए भी कुछ शुल्क बैठक में सर्व सम्मिति से तय किया गया हैं। जिसकी सूची रोगी कल्याण समिति द्वारा जारी की गई हैं। रोकस अनुसार जिनकी जांचों का शुल्क निजी अथवा प्राइवेट लैब में 2000 से 2500 रूपए तक लगता है वह सरकारी अस्पताल में 250 से 300 रूपए में हो जाएगी। इसके लिए मनासा अस्पताल में फुली ऑटोमेटिक एनालाइजर मशीन लगाई गई है जिसकी लोकार्पण मनासा विधायक माधव मारू ने शनिवार को कर दिया है। बैठक में रागी कल्याण समिति सदस्य संजय व्यास, आंनद श्रीवास्तव उपस्थित आदि थे।

किन जांचो पर कितना शुल्क :-

कोम्बोटेस्ट कोविड प्रोफाइल से संबंधित टेस्ट में CBC 50, RBS 10, LDH 150, CRP जांच के 100 कुल 310 लगेंगे। यहीं टेस्ट बाहर प्राइवेट लेब से कराने पर लगभग 1150 रूपए तक का खर्च आता हैं। इसी तरह KFT (किडनी प्रोफाइल) से संबंधित CBC 50, Blood Urea 50, S. CREATININ 50, URIN ACID 50 कुल 200 रूपए। इसी टेस्ट का प्राइवेट प्रयोगशाला में करीब 520 रूपए तक का खर्च आता हैं। इसी तरह LFT (लीवर प्रोफाइल) से संबंधि CBC 50, Total Bilirution 60, Direct bilirution 60, SGOT 40, SGPT 40, Alkaline phosphate 40, कुल 250 यहीं टैस्ट बाहर निजी प्रयागशला में कराने पर 700 रूपए फीस लगती हे। इसी तरह LIPIDS (हार्ट प्रोफाइल) CBC 50, Cholestrol 50, टी 50, Triglycerides 50, RBS 10 कुल 160, यहीं टेस्ट बाहर करीब 500 रूपए में होता हैं।

Related Post