भाजपा मंडल सिंगोली का कोविड19 को लेकर सेमिनार सम्पन्न

प्रदीप जैन July 10, 2021, 8:15 am Technology

सिंगोली! भारतीय जनता पार्टी मंडल सिंगोली एक दिवसीय कोविड-19 का सेमिनार आज शुक्रवार भाजपा कार्यालय सिंगोली में संपन्न हुआ प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में इस प्रकार के सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं आज के सेमिनार के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर थे साथ में मंडल के प्रभारी भाजपा जिला मंत्री सतीश व्यास थे इस अवसर पर महेंद्र भटनागर ने कहा कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की सेवा में लगे रहे उनके भोजन की व्यवस्था की उनके इलाज की व्यवस्था की लेकिन विपक्षी लोगों कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता इस संकट के काल में भी केवल और केवल राजनीतिक स्टंट बाजी करते नजर आए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संकट की घड़ी में 140 करोड़ भारतीय की जान कैसे बचे इसकी चिंता करते रहे जहां ऑक्सीजन की कमी थी वहाँ आक्सीजन उपलब्ध कराया जहां वेंटिलेटर की जरूरत थी वहाँ वेंटिलेटर पहुंचाए और अन्य चिकित्सा सुविधा गोली दवाई किसी भी प्रकार की दिक्कत कोरोना पेशेंट को नहीं हो वह पेशेंट तक पहुंचाई गई इस संकटकाल में भी भारत सरकार ने आपदा में भी अवसर ढूंढ लिया और पी पी किट हो मास्को हो वेंटिलेटर हो ऑक्सीजन सिलेंडर हो इन सब की व्यवस्था भारत में हो इसके प्रयास किए और भारत नहीं अपनी पूर्ति के साथ विश्व के अन्य देशों में पीपी किट और ऑक्सीजन भेजी भारत में वैक्सीन का टीका तैयार करवाया और पूरे भारत में हर आदमी तक टीका लग जाए ऐसी व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए कोरोना काल अभी समाप्त नहीं हुआ है कम जरूर पड़ा है सभी लोग मास्क लगाएं और 2 गज दूरी का पालन करें इस अवसर पर जिला मंत्री सतीश व्यास ने भी संबोधित किया इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, मंडल महामंत्री राधेश्याम मेघवंशी, पारस जैन, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश चंद शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राज कुमार मेहता, भाजपा नगर अध्यक्ष निशांत जोशी, नगर उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, नगर महामंत्री सुरेश जैन भाया, मंडल उपाध्यक्ष मोती लाल धाकड़, बाबूलाल धाकड़, मंडल मंत्री सुनील सोनी, ओमप्रकाश पाराशर, ओम सोनी, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बाबू गुर्जर, कौशल व्यास, राजकुमार व्यास, राकेश माहेश्वरी, केसर सिंह बापू, प्रशांत पालीवाल, प्रमोद सोनी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने किया आभार मंडल महामंत्री पारस जैन ने माना।

Related Post