Latest News

सायरा की साहब को अंतिम विदाई:जनाजे से पहले दिलीप कुमार से लिपट कर रोईं सायरा बानो, राजकीय सम्मान से उनकी विदाई पर मोदी को शुक्रिया कहा

Neemuch headlines July 8, 2021, 9:13 pm Technology

लीजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। सिने जगत और पूरा देश इस घटना से स्तब्ध है। 76 साल की हो चुकी सायरा के लिए ये बहुत बड़ा झटका है।

सायरा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वे जनाजा निकलने से पहले दिलीप कुमार से लिपट कर रो रही हैं।

मोदी ने फोन पर की थी सायरा से बात:-

दिलीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सायरा बानो ने इस तरह दिलीप साहब को विदा किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है।

मोदी ने दिलीप कुमार के निधन के बाद खुद सायरा बानो को फोन कर सांत्वना दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा था कि दिलीप कुमारजी लीजेंड के तौर पर याद किए जाएंगे। उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

धर्मेंद्र भी अंतिम विदाई में पहुंचे थे:-

आंखों में नजर आए आंसू दिलीप कुमार की अंतिम विदाई में एक और लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र भी पहुंचे थे। धर्मेंद्र दिलीप कुमार को अपना भाई मानते थे। दिलीप कुमार के साथ उनकी तस्वीर भी सामने आई हैं। इसमें धर्मेंद्र उदास नजर आ रहे हैं और उनकी आंखों में आंसू हैं।

Related Post