नगर और आस पास क्षेत्रो में हुई अच्छी बारिश से किसानों को मिली राहत

मनीष धाकड़ July 4, 2021, 8:35 am Technology

अठाना। आज रात में मैं हुई जोरदार बारिश से फसलों को राहत मिली वही किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान काफी लंबे समय से बारिश की खेंच के कारण फसले मरणासन्न में जाने की स्थिति में थी। अल सुबह अठाना सुखानंद कनेरा जावद सरोदा तारापुर उमेदपुरा अंचल में आज 4 जुलाई रविवार को सुबह 3 बजे से 5 बजे तक झमाझम तेज वर्षा होने से फसलों को जीवनदान मिला भीषण गर्मी उमस से राहत मिली नागरिकों में हर्ष व्याप्त है ज्ञात रहे है नगर की मातृशक्ति महिलाओं द्वारा प्रतिदिन नगर एवं आसपास के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भजन कीर्तन राम धुन इंद्र देव को प्रसन्न करने हेतु कई कई जतन किए गए आखिर इंद्रदेव का मन पसीजा और झमाझम वर्षा से राहत मिली।

Related Post