नीमच। रोटरी क्लब नीमच द्वारा 30 जून 2021 को किशोर न्यायबोर्ड (किशोर न्यायालय) में एक वाटरकूलर प्रदान किया जाएगा। जिसका लोकार्पण जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ह्रदेश जी श्रीवास्तव के आतिथ्य में होगा। उक्त कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष विजय जोशी व सदस्यगण एवं किशोर बोर्ड की न्यायाधीश सुषमा त्रिपाठी, बोर्ड सदस्य प्रवीण शर्मा, विदिशा पाटीदार व अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहेगें। उक्त कार्यक्रम 30 जून को सायंकाल 4.30 बजे समपन्न होगा।