Latest News

सफेद वर्दी हुई दागदार, अवैध निर्माण को लेकर ख्यातिलब्ध चिकित्सक यशवंत पाटीदार चर्चाओ में, बिना अनुमति के बना लिया बेसमेंट, चौथी मंजिल की भी परमिशन नही, एमओसएस का भी हो रहा उल्लंघन

नरेंद्र गहलोत June 25, 2021, 4:13 pm Technology

मामला — मैसी शौरूम के पास तन रही अवैध ईमारत का

नीमच। शहर में अवैध निर्माण होना अब आम बात हो गई है, पहले भूमाफियाओ ने अतिक्रमण किया और अब सफेद वर्दी वाले डॉक्टर तक अवैध निर्माण करने में जुट गए है। गौरतलब है कि मैसी शौरूम से कुछ ही दुरी पर ख्यातिलब्ध चिकित्सक यशवंत पाटीदार की चार मंजिला अवैध ईमारत बन कर तैयार हो रही है। बता दे कि यशवंत पाटीदार शहर के जानेमाने चिकित्सक है। पाटीदार हास्पीटल के संचालक है। वर्तमान में इनकी एक इमारत का निमार्ण कार्य चल रहा है, जहां बिना अनुमति के बेसमेंट बना दिया गया है साथ ही चौथी मंजिल का कार्य भी शुरू कर दिया गया है जिसकी भी कोई परमिशन डॉक्टर पाटीदार के पास नही है। वही बताया यह भी जा रहा है कि डॉक्टर पाटीदार ने अपनी चार मंजिला इमारत के निमार्ण में एमओसएस का उल्लंघन भी किया है। उल्लेखनीय है कोरोना काल में प्रशासन की व्यस्थता का फायदा उठाकर चौरी — छुपे अवैध निर्माण किया जा रहा है। हालांकि जिसकी भनक अब नपा को लग चुकी है। डॉक्टर पाटीदार की अवैध इमारत का भांडाफोड़ हो गया है। जल्द ही अवैध निर्माण पर नपा का हथोड़ा चल सकता है। बता दे कि डॉक्टर यशवंत पाटीदार शहर में अपना अलग ही रूतबा रखते है किंतू अवैध निर्माण का मामला रूतबे को चूर-चूर कर सकता है। निर्माणाधीन इमारत में बेसमेंट का निर्माण बिना अनुमति के किया गया है और चौथी मंजिल का भी अवैध तरीके से निर्माण हो रहा है। एमओएस का उल्लंघन यानि शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया है। जिसकी नपा को जल्द ही जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Post