Latest News

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन्मदिवस पर किया पोधारोपण

Neemuch Headlines June 23, 2021, 6:25 pm Technology

नीमच। वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है। पर्यावरण संरक्षण वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अति आवश्यक है,विकास की अंधाधुंध में चहुं ओर हरियाली को नष्ट किया जा रहा, वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से दुनियाभर में प्रदुषित वातावरण निर्मित होने से आमजन को खतरनाक बिमारियों का सामना करना पड़ रहा है, महामाया पर्यावरण मित्र संस्था नीमच के सचिव अनुप चौधरी ने बताया की पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्था सदस्यों द्वारा विवाह वर्षगांठ, जन्म दिवस आदि शुभ अवसरों को यादगार बनाने के लिए पोधारोपण हेतु जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से संस्था सदस्य श्रीमति पुनम धाकड़ के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए आज मंगलवार दिनांक 22 जुन 21 को चम्बल कालोनी परिसर स्थित श्री करंट बालाजी मंदिर परिसर में छायादार फलदार अनार, सीताफल, अशोक, गुड़हल, आंवला आदि के पोधे रोपित किए गए इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने पर्यावरण बचाओ पोधे लगाओ का संदेश देते हुए बताया कि वृक्ष हमारे जीवन मित्र हैं इनके बिना प्राणी जगत का जीवन संभव नहीं, हम सभी को इस वर्षाकाल में अधिक से अधिक पोधे रोपित कर पेड़ बनाने का संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

पोधारोपण कार्य में संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव अनुप चोधरी, उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम धाकड़, कोषाध्यक्ष श्रीमती चंदा सालवी, संजय धाकड, सदस्य पूनमचंद्र सुत्रकार, पुजारी, रामेश्वर नागदा आदि ने सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था के संयुक्त सचिव सुनील हेर द्वारा दि गई!

Related Post