Latest News

सिंगोली में कोरोना के टीकाकरण के महाअभियान की शुरुआत की गई

प्रदीप जैन June 21, 2021, 1:30 pm Technology

भाजपा पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया नागरिकों को प्रेरित

 सिंगोली। आज नगर सिंगोली में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण के महा अभियान की शुरुआत की गई मध्यप्रदेश शासन द्वारा 21 जून योग दिवस से 28 जून तक सात दिवसीय कोरोना के टीकाकरण का महा अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोली के प्रांगण में अभियान की विधिवत शुरुआत की गई इस अवसर पर कार्यक्रम मे अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, जिला मंत्री सुनीता मेहता, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश चंद शर्मा, मोती लाल धाकड़ ,सांसद प्रतिनिधि राज कुमार मेहता, नगर उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, नगर महामंत्री सुरेश जैन भाया, मंडल मंत्री सुनील सोनी, आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी, दीनदयाला उपाध्याय , सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्रीअशोक सोनी विक्रम द्वारा सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने की शपथ दिलाई गई साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में सभी लोग टीका लगाकर वैक्सीनेशन के इस महा अभियान को सफल बनाएं केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पूरे देश में सभी देशवासियों को निशुल्क टीका लगाया जा रहा है। आप सभी लोग इस अभियान में अपनी सहभागिता के साथ इस अभियान को सफल बनाएं इस अवसर पर नगर पंचायत सीएमओ रउफ खान ,डॉक्टर अश्विनी सोनी, चिकित्सा विभाग के शंभू लाल शर्मा, मनीष राठौर,नगर पंचायत के राजावत बाबू , दरोगा बंशी लाल छपरिबन्ध ,दिलीप शर्मा, सोनू तिवारी ,मंगल सोनी, आदि के साथ टीकाकरण करने आये नगर के नागरिक गण, नगर पंचायत और चिकित्सा विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Post