Latest News

धर्मनिष्ठ सुश्राविका मैंना बाई पटवा का संथारा सहित देवलोकगमन, आठ दिन 181 घण्टे का चोविहार संथारा रहा

प्रदीप जैन June 21, 2021, 11:57 am Technology

सिंगोली। स्थानीय श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के राजकुमार अनिल कुमार पटवा की माता श्री एवं स्वर्गीय अमृतलाल जी पटवा की धर्म सहायिका धर्म निष्ठ सुश्राविका मैंना बाई पटवा का रविवार रात्रि में पूर्ण समाधि भाव के साथ संथारा चोविहार सहित देवलोकगमन हो गया है। उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए संघ के प्रवक्ता नीरज गांधी ने बताया कि श्री मैंना बाई पटवा समाज की वरिष्ठ श्राविका होकर बहुत ही धर्म निष्ठ महिला थी ओर ये सदैव धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाते थे। विगत कुछ समय से अस्वस्थ चलने के कारण स्वंय एवं परिवार जनो की सहमति से आठ दिन पहले संघ के वरिष्ठ श्रावक शांति लाल गांधी के मुखारविंद से पूर्ण समाधि भाव के साथ चोविहार संथारा धारण किया था। जो लगातार 181 घण्टे का रहा। रविवार रात्रि में मैंना बाई पटवा का संथारा सहित देवलोकगमन हो गया। श्रीमति पटवा के निधन से संघ को बहुत बड़ी क्षति हुई है। श्रीमति मैना बाई पटवा अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ कर गई है।

Related Post