Latest News

सफाई मजदूर संघ व नगर परिषद सफाई कर्मचारी की संयुक्त बैठक सम्पन्न, प्रदेश सचिव की उपस्थित में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के समक्ष रखी सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगे

विकास सुथार June 19, 2021, 4:12 pm Technology

जीरनl सफाई कर्मचारी ट्रेट यूनियन पंजीकृत 9742 अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने पूरे जिले में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठको का दौर किया जा रहा है। वही प्रदेश सचिव गौतम लोट के मार्गदर्शन नेतृत्व में लगातार कर्मचारियों की हितों मांगे शासन प्रशासन से समाधान करवाने कार्य सफ़ाई मजदूर संघ सक्रिय रूप से कर रही हैं। इसी कड़ी में कल जीरन नगर परिषद में सफाई मजदूर संघ के प्रदेश सचिव गौतम लोट व मुख्य नगर पालिका अधिकारी लीला कृष्ण सोलंकी की उपस्थिति में नगर परिषद में जीरन सफाई कर्मचारीयो की बैठक नगर परिषद सभा हाल में आहूत की गई जिसमें जीरन नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सरपटा ने सफाई कर्मचारियों की निम्न मांगे जैसे शासन के आदेशानुसार सफाई कर्मचारियों को विनियमितीकरण से चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नियमित स्थाई करने, स्थाई सफाई जन सेवको को आवासीय भूखण्ड देना, बरसात के समय कर्मचारियों को बरसाती लॉग बूट आदि कर्मचारियों को उपलब्ध कराने, जीरन नगर में सफाई कर्मचारी की संख्या बढ़ाने की मांग रखी l वही सफाई मजदूर संघ के प्रदेश सचिव ने पत्र का वाचन किया जिसमें सफाई कर्मचारी को विनियमितकरण से चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर वरिष्ठता सूची के आधार पर नियमित स्थायी करने का आगामी कार्यवाही हेतु जीरन मुख्य नगर पालिक को दिया बैठक के बाद सफाई मजदूर संघ के जिला महामंत्री प्रीतम पथरोड ने सभी कर्मचारियों के बीच सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष पद के लिए शैलेन्द्र सरपटा व नगर कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर प्रहलाद पंडित को घोषित कर पुष्प माला पहनाकर बधाई दी सभी कर्मचारियों ने सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों का सफाई कर्मचारियों की हित मे कार्य करने की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया तन मन धन से सफाई मजदूर संघ के साथ देने की बात कही उक्त कार्यक्रम का संचालन नीमच शहर अध्यक्ष जितेन्द्र घेंघट ने किया कार्यक्रम में सफाई मजदूर संघ नीमच शहर अध्यक्ष जितेन्द्र घेंघट शहर कोषाध्यक्ष निखिल लोट कुकड़ेश्वर नगर कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल गोडाल जीरन से किशन लोट श्याम लाल डगला अम्बा लाल गोपाल लोट गोविंद सरपट जितेन्द्र बाली प्रेमशंकर पंडित महिला शक्ति निर्मला लोट पूजा सरपट रामकन्या राठौड़ कोशलिया सरपट कोशलिया चंडालिया सुमित्रा कल्याणी सीमा चौहान मंजू बाली आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी नगर कार्यवाहक अध्यक्ष प्रहलाद पंडित ने दी।

Related Post