Latest News

भाटखेड़ी उपस्वास्थ्य केंद्र पर 120 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

बबलू चौधरी June 17, 2021, 9:17 pm Technology

भाटखेड़ी। भाटखेड़ी उप-स्वास्थ्य केंद्र पर 18 प्लस वाले 120 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई। भाटखेड़ी उप स्वास्थ्य केन्द्र पर आज गुरुवार को कुल 120 लोगो को वैक्सीन लगाई गई। ग्रामीण श्रेत्र मे ग्रामवासी उप स्वास्थ्य कैन्द्र पर सौशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे है। भाटखेड़ी उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम संगीता सैनी, आशा कार्यकर्ता साधना बिडला, अनिता श्रीवास्तव, रेखा जोशी, ऊषा प्रजापति, धापू कारपेंटर व पीसीओ गोपाल परिहार, पंचायत सचिव सुदरलाल गुर्जर, सहायक सचिव हेमंत पाटीदार, पंचायत कर्मचारी सुरजमल गुर्जर, जितेंद्र देवडा मांगीलाल प्रजापति व पंच अभिषेक जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता बलवंतसिंह हाडा श्याम प्रजापति व सुशील पाटीदार का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। और सभी के सहयोग से टीकाकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related Post