Latest News

इंदिरा नगर क्षेत्र में कुत्तों का आतंक, आने जाने वाले राहगीरों को बना रहे शिकार, नगर पालिका दे ध्यान

नरेंद्र गहलोत June 16, 2021, 8:54 pm Technology

नीमच। इन दिनों नीमच में इंदिरा नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। कोरोना संक्रमण के बाद आम जनजीवन सड़कों पर जैसे तैसे आया है, ऐसे में लावारिस और आवारा घूम रहे कुत्ते घूमने वाले राहगीरों को अपना निशाना बना रहे हैं। बीते दो-तीन दिन में इंदिरा नगर में कई लोग परेशान हुए हैं। कुत्ते आते हुए वाहनों को देखकर भोंकते हुए उनके पीछे पड़ जाते हैं। जिस कारण वाहन चालक अपना बचाव करते हुए अपने वाहन को और तेज़ गति से भगाने के लिए मजबूर हो जाते है। जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इन कुत्तो ने कई मोटर सायकलों की सीटों को चबा लिया। वही कई बार घरो के बाहर खेलने वाले बच्चों के पीछे भी पड़ जाते है। नगर पालिका ने पहले नगर में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था परंतु वह भी अब ठंडे बस्ते में चला गया जिसका नतीजा यह हो रहा है कि शहर में आवारा कुत्ते इंसानों और गायों को काटने के लिए दौड़ रहे हैं। अगर समय रहते नगर पालिका प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो शहर में फिर बड़ी घटनाएं सामने आ सकती है।

Related Post