Latest News

प्रातींय जन स्वास्थ्य रक्षक संघ तहसील सिंगोली की नवीन कार्यकारिणी का गठन

निर्मल मूंदड़ा June 16, 2021, 8:36 pm Technology

रतनगढ़। मध्यप्रदेश की नीमच जिला इकाई प्रान्तीय जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन तहसील सिगोंली की नवीन कार्यकारिणी का गठन क्षेत्र के प्रमुख चमत्कारिक धार्मिक स्थल मोडिया महादेव शिवपुरा उमर मे जिलाध्यक्ष शिवनारायण गुर्जर के सानिध्य मे सम्पन्न हुई।इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष महेश सुथार उमर की सहमति से उपाध्यक्ष पद पर राजू बैरागी कांकरिया तलाई, सचिव पद पर पुरूषोत्तम बैरागी रतनगढ़, सह सचिव पद पर राशिद खान सिंगोली, सगंठन मंत्री पद पर राकेश शर्मा झांतला, मिडिया प्रभारी पद पर दिनेश पाटीदार बोरदिया, प्रवक्ता पद पर रमेश मेघवाल कदवासा की नियुक्ति की गई इस अवसर पर सर्वसम्मति से संगठन के सरंक्षक पद पर डाक्टर कमलेश व्यास रतनगढ़ एवं किशोर बैरागी कांकरिया तलाई को नियुक्त किया गया।उक्त जानकारी सिंगोली जन स्वास्थ्य रक्षक संघ के नव नियुक्त तहसील मिडिया प्रभारी दिनेश पाटिदार बोरदिया द्वारा दी गई।

Related Post