Latest News

पहला अनोखा मामला- तस्करी का माल समझ जप्त की थी अफीम , न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने लौटाई 11 किलो से ज्यादा अफीम

दिलीप भारद्वाज June 16, 2021, 4:19 pm Technology

चित्तौड़गढ़। जिले की राशमी थाना क्षेत्र में अफीम तौल होने से पहले ही तस्कर समझ कर लाइसेंस धारी महिला और उसके बेटे की अफीम पुलिस जब्त कर ली थी। इस मामले में लाइसेंसधारी महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसमें न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को जिला अफीम अधिकारी द्वितीय खंड को पुलिस ने महिला की जब्त की अफीम सौंप दी है। फिलहाल यह अफीम सेंट्रल गोदाम में रखी हुई है। जानकारी के अनुसार राशमी उपखण्ड के रुद में रहने वाली मोहिनी बाई पत्नी हजारी और उसके बेटे मदन के मकान पर पुलिस ने दबिश दी। यहां से अफीम जप्त कर ले गए थे। इस मामले में वृद्धा ने पुलिस के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और अपनी अफीम की मांग की थी। महिला ने अपने सभी दस्तावेज भी न्यायालय में पेश किए थे। साथ ही वृद्धा ने बताया कि वह और उसका बेटा अफीम लाइसेंसधारी है। इस पर न्यायालय ने इसकी जांच करवाई। जांच में मोहिनी बाई सही साबित हुई। न्यायालय ने मोहिनी बाई की 11 किलो 110 ग्राम अफीम लौटाने का आदेश दिया। इस सम्बन्ध में जिला अफीम अधिकारी चित्तौड़गढ़ खण्ड द्वितीय सुरेश पी. ने बताया कि पुलिस की और से एक कमेटी बनाई गई है। न्यायालय के आदेश के बाद मंगलवार को मोहिनी बाई की दो बाल्टी में रखी अफीम पुलिस ने लौटा दी। इस अफीम को अब नीमच फेक्ट्री भेजी जाएगी, जिसकी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Post