Latest News

13 वर्षीय बालक के रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर, विधायक मारू ने मुख्यमंत्री से उपचार हेतु तुरंत स्वीकृत करवाये 1 लाख

Neemuch headlines June 15, 2021, 4:37 pm Technology

मनासा। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू की अनुशंसा पर मनासा के 13 वर्षीय कृष्णम पिता अनिल सोनी के उपचार हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 1 लाख रूपए की राशि स्वीकृत हुई हैं। मेदांता सुपर स्पेशिलिटी हाॅस्पीटल इंदौर में कृष्णम का उपचार चल रहा हैं। जानकारी अनुसार मनासा कें वार्ड नंबर 08 निवासी अनिल सोनी के पुत्र कृष्णम सोनी उम्र 13 साल को स्वास्थ्य खराब होने पर इंदौर के मेदांता सुपर हाॅस्पीटल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के दौरान डाॅक्टरों ने कृष्णम को रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर बीमारी बताई और तत्काल ऑपरेशन की बात कही। चुंकि परिवार की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में पीड़ित परिवार ने विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू से कृष्णम की बीमारी के बारे में बताया और ऑपरेशन हेतु सहायता राशि स्वीकृत करने की मांग की। 31 मई 2021 को विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखा और कृष्णम सोनी के उपचार हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदाननु कोष से सहायता राशि स्वीकृत करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री चौहान ने कृष्णम के रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर के ऑपरेशन हेतु 1 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की हैं।

राशि मप्र शासन द्वारा सीधे हाॅस्पीटल के खाते में जमा होगी। वहीं कृष्णम का ऑपरेशन भी हो गया है। विधायक मारू ने बताया गरीब, पीडित मानवता की सेवा के लिए भाजपा सरकार और उसके जनप्रतिनिधी हमेशा तैयार है। 13 वर्षीय मासूम कृष्णम की बीमारी की पता चला तुरंत मुख्यमंत्री जी से सहायता राशि की मांग की उन्होने 1 लाख रूपए की स्वीकृति जारी कर दी। विधायक मारू ने अपनी और विधानसभा क्षेत्र की और से कृष्णम के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Related Post