Latest News

भाटखेड़ी उपस्वास्थ्य केंद्र पर 80 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

हेमंत शर्मा June 14, 2021, 8:36 pm Technology

  भाटखेड़ी। भाटखेड़ी उप-स्वास्थ्य केंद्र पर 45 प्लस वाले 32 व 18 प्लस वाले 48 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई। भाटखेड़ी उप स्वास्थ्य केन्द्र पर आज सोमवार को कुल 80 लोगो को वैक्सीन लगाई गई। ग्रामीण श्र मे सभी मे स्वास्थ्य कैन्द्र पर सौशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे है। भाटखेड़ी उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम संगीता सैनी, आशा कार्यकर्ता साधना बिडला, अनिता श्रीवास्तव, रेखा जोशी व सामाजिक कार्यकर्ता बलवंतसिंह हाडा का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा। वही एएनएम मैडम संगीता सैनी गांव मे लगातार 11सालों से सेवाएं दे रही हैं। वही ग्रामीणो द्वारा कोरोना काल में उनके उत्कृष्ट कार्य की भी सराहना की जा रही हैं।

Related Post